भागलपुर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, प्रदेश गंगोता महासम्मेलन में हुए शामिल

विवेक कुमार यादव । ब्युरो । बिहार/झारखंड । 

  • भागलपुर पहुंचने पर भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल का जोरदार स्वागत
  • सामाजिक कार्यों में गंगोता समाज का उल्लेखनीय योगदान रहा है: डॉ. दिलीप जायसवाल
  • बाबा अनन्त दास जी महाराज का चमत्कारिक व्यक्तित्व हम सभी के लिए आदर्श: डॉ. दिलीप जायसवाल
पटना: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल आज भागलपुर पहुँचे। भागलपुर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल इस क्रम में टाउन हॉल में आयोजित बाबा अनन्त दास स्मृति शताब्दी समारोह सह प्रदेश गंगोता महासम्मेलन में भाग लिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने इस महासम्मेलन के उद्घाटन करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गंगोता समाज सामाजिक कार्यों में बराबर अपना योगदान दिया है। उन्होंने बाबा अनन्त दास को नमन करते हुए कहा कि यह गंगोता समाज के संत तपस्वी थे। वे बचपन से ही प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त थे। वे सदैव रामभक्ति में लीन रहा करते थे।
कहा जाता है कि बाबा अनन्त दास जी को गंगा मैया पर अटूट श्रद्धा थी। वे अधिकांशतः उसे मैया कहकर संबोधित किया करते थे। बाबा के अनेक सत्य आधारित किस्से प्रचलित हैं। उन्होंने कहा कि बाबा अनन्त दास जी महाराज का चमत्कारिक व्यक्तित्व हम सभी के लिए आदर्श है।
उन्होंने कहा कि बाबा कहा करते थे कि किसी भी सम्प्रदाय की सम्प्रभुता, संस्कार और समृद्धि इतिहास का वह चक्र है, जो एक दिन हर मानव के पक्ष में अवश्य आता है, जिसका कद्र करना चाहिए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने गंगोता समाज के लोगों से अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी समाज को साथ लेकर चलती है।
इस मौके पर अति पिछड़ा आयोग के पूर्व अध्यक्ष रतन मंडल ने भी अपनी बात रखी।
इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल भागलपुर के गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर (सैनिक स्कूल), नरगाकोठी में भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंधन समिति, बिहार द्वारा आयोजित नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित होकर नव नियुक्त आचार्यों को संबोधित किया।
उन्होंने शिक्षा के महत्व को बताते हुए शिक्षा के इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में कार्यरत सभी आचार्यों को उज्जवल भविष्य और समृद्धि की कामना की।
भागलपुर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल का जिलाध्यक्ष संतोष साह, विधायक पवन यादव, प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस स्वागत से अभिभूत भाजपा के अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि आपका समर्थन मेरे लिए सशक्त प्रेरणा का स्रोत है। संगठन के इस मजबूत पटल के साथ हम मिलकर बिहार के विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे। आपके सहयोग से ही संगठन और जनसेवा की गंगा निरंतर प्रवाहित होती रहेगी।
इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल स्व. श्री दीप नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत भगत सिंह चौक पर शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इसके बाद उनका स्वर्णकार समाज एवं गोपाल साह ठाकुरबाड़ी के पास कसेरा समाज के नेतृत्व में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। तिलकामांझी चौक पर भाजपा अध्यक्ष का महिला मोर्चा द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।  पटेल प्रतिमा चौक पर अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लासपूर्वक अभिनंदन किया गया।
भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल का  जीरो माइल पर भाजपा जिला पदाधिकारियों द्वारा तथा महिंद्रा शोरूम चौक पर भाजपा नेता  श्रीकांत कुशवाहा के नेतृत्व में साथियों ने गर्मजोशी और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ स्वागत किया।
htnnews24x7@
Author: htnnews24x7@

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

आप भारत में "ऑपरेशन सिंदूर" के बारे में क्या सोचते हैं?
  • Add your answer

1. Join as an active journalist.
2. Apply for htn news samadhan kendra.
3. Public grievance.
4. Apply for RTI.
6. Apply for a diploma in journalism from htn news channel.
7. Admission portal in India and abroad.
8. Careers.
9. htn legal samadhan.
10. Know your police station contacts.
11. File your ITR.
12. Htn स्वच्छ भारत अभियान.
13. Htn गंगा सफाई मिशन.
14. Htn स्वदेसी.
15. धर्म सनातन क्रांति.
16. Log in
17. Join as a franchise.

HTN NEWS 24X7 के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे