गंगा समग्र भागलपुर की महापंचायत बैठक संपन्न, विश्व नदी दिवस पर नदियों के संरक्षण का लिया संकल्प

प्रेस विज्ञप्ति-

भागलपुर, 27 सितंबर 2026:
गंगा समग्र, भागलपुर के तत्वावधान में रविवार को बरारी स्थित संगठन के कार्यालय में महापंचायत बैठक एवं विश्व नदी दिवस के अवसर पर विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों ने भाग लिया। इस दौरान गंगा एवं अन्य नदियों के संरक्षण, स्वच्छता, जनजागरूकता, वृक्षारोपण तथा संगठनात्मक विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में गंगा समग्र की राष्ट्रीय सह गंगा सेविका प्रमुख श्रीमती श्वेता सिंह की विशेष उपस्थिति एवं मार्गदर्शन रहा। विश्व नदी दिवस पर आयोजित परिचर्चा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नदियां मानव समाज, जीव-जंतुओं एवं वनस्पतियों के लिए जीवनदायिनी हैं। जिस प्रकार हम गंगा को माँ का स्वरूप मानकर उनकी पूजा एवं सम्मान करते हैं, उसी प्रकार हमें देश की सभी नदियों के प्रति सम्मान एवं संरक्षण की भावना रखनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि नदियां करोड़ों जीवों के जीवन का आधार हैं। इसलिए केवल गंगा ही नहीं, बल्कि अपने आसपास की सभी नदियों एवं जलस्रोतों के संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक होना होगा। नदियों में गंदगी एवं कचरा न डालने, स्वच्छता बनाए रखने तथा आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।

गंगा समग्र भागलपुर के जिला संयोजक देवेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि गंगा संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए संगठन द्वारा निरंतर धरातल पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कहलगांव से अजगैबीनाथ धाम तक नियमित अंतराल पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही गंगा आश्रित लोगों को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़कर उन्हें गंगा संरक्षण के अभियान का सहभागी बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गंगा एवं उसके आसपास के पर्यावरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से व्यापक वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जाएगा। इसके साथ ही जनसंपर्क, जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता के माध्यम से गंगा की निर्मलता और अविरलता के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।

बैठक में गंगा की स्वच्छता, निर्मलता एवं अविरलता बनाए रखने के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों को गंगा संरक्षण के अभियान से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सभ्यता, आस्था और जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए इसके संरक्षण की जिम्मेदारी केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

महापंचायत में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों, स्वच्छता कार्यक्रमों, वृक्षारोपण, जनजागरूकता एवं संगठनात्मक विस्तार की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया। संपर्क आयाम प्रमुख युवराज सिंह राजपूत एवं प्रचार-प्रसार एवं मीडिया आयाम प्रमुख डॉ. सुधांशु कुमार की उपस्थिति में संगठन के संपर्क एवं प्रचार-प्रसार से संबंधित गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में जिला सह संयोजक रेखा साह, कुमार गौरव, डॉ. अनुपमा दुबे, सुधीर चौधरी, प्रियरंजन कुमार, विशाल कुमार, गोपीनाथ, सत्येन भास्कर, ऊषा कुमारी, कंचन झा, युवराज सिंह, सुधांशु कुमार, सिंटू सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सहयोगी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने गंगा एवं अन्य नदियों के संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण सुरक्षा के कार्य को निरंतर आगे बढ़ाने तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का वातावरण संगठनात्मक एकता, सामाजिक सहभागिता एवं नदी संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता से ओत-प्रोत रहा। अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सामूहिक प्रयासों के साथ गंगा संरक्षण अभियान को और व्यापक बनाने का आह्वान किया गया।

“अविरल गंगा, निर्मल गंगा — यही हमारा संकल्प।”

“नदियां बचेंगी, तो जीवन बचेगा।”

जारीकर्ता:
गंगा समग्र संगठन, भागलपुर

htnnews24x7@
Author: htnnews24x7@

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

1. Join as an active journalist.
2. Apply for htn news samadhan kendra.
3. Public grievance.
4. Apply for RTI.
6. Apply for a diploma in journalism from htn news channel.
7. Admission portal in India and abroad.
8. Careers.
9. htn legal samadhan.
10. Know your police station contacts.
11. File your ITR.
12. Htn स्वच्छ भारत अभियान.
13. Htn गंगा सफाई मिशन.
14. Htn स्वदेसी.
15. धर्म सनातन क्रांति.
16. Log in
17. Join as a franchise.

HTN NEWS 24X7 के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे