11 साल बाद भागलपुर की राजनीति में बड़ा बदलाव: रोहित पांडे की ऐतिहासिक जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने मंत्री पद देने की उठाई मांग

BHAGALPUR: भागलपुर विधानसभा की जनता ने इस बार सिर्फ मतदान नहीं किया, बल्कि ऐसा ऐतिहासिक राजनीतिक फैसला सुनाया जिसने पूरे भागलपुर की दिशा बदल दी। भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडे ने 11 वर्षों बाद महागठबंधन समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार अजीत शर्मा को 13,832 मतों से हराकर एक नया इतिहास रच दिया। यह जीत सिर्फ एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों तक राजनीतिक विश्लेषण में उदाहरण के रूप में पेश की जाएगी।

राजनीतिक मौसम कैसा भी रहा हो, भागलपुर की जनता ने अपने निर्णय में कोई कसर नहीं छोड़ी। जनता ने साफ संदेश दिया है कि अब नेतृत्व वही करेगा, जिसमें शहर को बदलने की ताकत और नीयत दोनों हो — और यह भरोसा उन्होंने रोहित पांडेय पर जताया है। इस बार जनता ने केवल वोट नहीं डाला, बल्कि भागलपुर के भविष्य की दिशा तय की है।

11 वर्षों से ठहरे विकास को अब चाहिए रफ़्तार

भागलपुर में विकास की धारा पिछले कई वर्षों से रुकी हुई थी, जिसे अब तेज बहाव देने की जिम्मेदारी जनता ने रोहित पांडेय को सौंपी है। पहली बार विधानसभा पहुँचे रोहित पांडेय की जीत जितनी बड़ी थी, उतना ही प्रभावशाली उनका पहला बयान भी रहा—जनता के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प।

भाजपा संगठन की बड़ी भूमिका

भागलपुर भाजपा के जिला प्रवक्ता इंदु भूषण झा के अनुसार, इस जीत के पीछे जिला अध्यक्ष संतोष कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल नेतृत्व में भाजपा का 11 वर्षों का ‘वनवास’ समाप्त हुआ। जीत के बाद चारों ओर से रोहित पांडेय को बधाइयों का सिलसिला जारी है।
हालाँकि, इसके साथ उनकी जिम्मेदारी और जनता की अपेक्षाएँ दोनों बढ़ गई हैं।

भागलपुर को इस बार चाहिए मंत्री—कार्यकर्ताओं की मांग तेज

ज्ञात हो कि अश्विनी कुमार चौबे के बाद भागलपुर जिले से किसी भी विधायक को मंत्री पद नहीं मिला है। इसी को लेकर भाजपा के दर्जनों वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व से मांग की है कि रोहित पांडेय को मंत्री बनाया जाए, ताकि 11 वर्षों से विकास के मामले में पिछड़े भागलपुर को नई रफ़्तार मिल सके।

इस मांग को मजबूत आवाज देने वालों में शामिल हैं:
अभय कुमार घोष सोनू, राजकिशोर गुप्ता, आलोक सिंह बंटू, योगेश पांडे, नितेश सिंह, उमाशंकर, विजय साह, सुमन भारती, प्रतीक आनंद, दिनेश मंडल, दीपक शर्मा, शरद सालारपुरिया, संजीव सिंह, मनीष दास, रुबी दास, श्वेता सिंह, सुनीता गोस्वामी, जिया गोस्वामी, रेखा साह, रूपा साह, सोमनाथ शर्मा, अमित कुमार टिंकल, नीरज चंद्रवंशी, आशीष सिंह, पंकज सिंह, पृथ्वीराज, प्यार हिंद, सुबोध सिंह चंदेल, ओमप्रकाश, प्रणब दास, देवव्रत घोष, किरण घोष, आशुतोष ढिल्लू, रौशन सिंह, उमा भूषण, कुंदन कुमारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता।

सभी ने एक स्वर में कहा कि भागलपुर का विकास तभी संभव है जब रोहित पांडेय को सदन में मंत्री पद मिले।

htnnews24x7@
Author: htnnews24x7@

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

आप भारत में "ऑपरेशन सिंदूर" के बारे में क्या सोचते हैं?
  • Add your answer

1. Join as an active journalist.
2. Apply for htn news samadhan kendra.
3. Public grievance.
4. Apply for RTI.
6. Apply for a diploma in journalism from htn news channel.
7. Admission portal in India and abroad.
8. Careers.
9. htn legal samadhan.
10. Know your police station contacts.
11. File your ITR.
12. Htn स्वच्छ भारत अभियान.
13. Htn गंगा सफाई मिशन.
14. Htn स्वदेसी.
15. धर्म सनातन क्रांति.
16. Log in
17. Join as a franchise.

HTN NEWS 24X7 के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे