जमुई/चकाई
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के नामांकन प्रक्रिया के दौरान आज चकाई विधानसभा क्षेत्र (243) से निर्दलीय प्रत्याशी चंदन कुमार सिंह ने जमुई में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन के लिए चकाई से शुरू हुआ उनका काफिला जोश, उत्साह और समर्थकों की भीड़ के साथ जमुई पहुंचा। हजारों समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और पूरे रास्ते “चकाई का बेटा, चकाई की शान” जैसे नारे गूंजते रहे।
नामांकन के बाद रोड शो करते हुए चंदन कुमार सिंह का काफिला विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरता हुआ लोगों से आशीर्वाद प्राप्त करता चकाई लौटा।
निर्दलीय प्रत्याशी चंदन कुमार सिंह ने कहा —
> “चकाई विकास के मामले में काफी पीछे रह गया है। अब समय है इस क्षेत्र की तस्वीर और तक़दीर बदलने का। चकाई का बेटा ही चकाई की असली पहचान बनाएगा।”
स्थानीय लोगों ने भी कहा कि चंदन सिंह “नेकदिल और समाजसेवी” व्यक्तित्व हैं — वे वर्षों से अपने फाउंडेशन के माध्यम से ब्लड डोनेशन, सेवा कार्य और जनकल्याण के कार्य करते आ रहे हैं।
राजनीतिक समीकरण की बात करें तो चकाई में अब मुकाबला निर्दलीय चंदन कुमार सिंह बनाम वर्तमान विधायक व मंत्री सुमित सिंह (NDA) के बीच दिलचस्प होने वाला है।









