डोडियाना निवासी ममता धोलपुरिया दुनिया बदलने का एक ही हथियार है शिक्षा – ममता धोलपुरिया

संवाददाता: जुगल सिंह सोलंकी । राजस्थान । 


 

पादूकलां (नागौर): नागौर जिले पंचायत समिति भेरूंदा के ग्राम पंचायत डोडियाना। निवासी ममता धौलपुरिया ने सीजीएल परीक्षा पास कर वाणिज्य विभाग, दिल्ली में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर का पद संभाल लिया है।दुनिया बदलने का एक मात्र सशक्त हथियार है शिक्षा जिससे समाज को बदला जा सकता है। ममता डोडियाना निवासी रामेश्वर लाल धौलपुरिया की बेटी हैं। रैगर समाज से ताल्लुक रखने वाली ममता ने यह सफलता कठिन संघर्ष के बाद हासिल की है।ममता की शुरुआती पढ़ाई मुंबई के कुर्ला स्थित ठक्कर बप्पा कॉलोनी में हुई। परिवार आठ बाई आठ की एक छोटी सी खोली में रहता था। माता-पिता दिन-रात मेहनत करते थे। बाद में परिवार मुंबई से जालौरआ गया। यहां एक छोटी ग्रेनाइट फैक्ट्री शुरू की गई। ममता ने बारहवीं तक की पढ़ाई जालौर में की और मेरिट लिस्ट में स्थान पाया।इसके बाद जयपुर के महारानी कॉलेज में दाखिला लिया और ग्रेजुएशन पूरा किया। सीजीएल की तैयारी एक अच्छे इंस्टीट्यूट से की। पहले ही प्रयास में चयन हो गया। अब दिल्ली में एएसओ पद पर कार्यभार संभाल चुकी हैं। ममता का सपना यूपीएससी पास करना है। उन्होंने कहा कि यह सपना था, है और रहेगा। पारिवारिक और आर्थिक परिस्थितियों के कारण पहले सीजीएल की ओर रुख करना पड़ा।ममता का स्वभाव सरल है। परिवार के साथ समय बिताना, मन लगाकर पढ़ाई करना और लक्ष्य के प्रति गंभीर रहना उनकी आदत में शामिल है। उनके परिवार में माता कौशल्या देवी, एक बहन और एक छोटा भाई है। पिता आज भी मेहनत करते हैं।ममता ने कहा कि जिंदगी में चुनौतियां आती हैं, लेकिन अगर हिम्मत न हारें तो सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि अगर ठोकर खा भी जाओ तो हार मत मानो।शिक्षा सबसे सशक्त हथियार है, जिससे दुनिया बदली जा सकती है।ममता की इस सफलता से डोडियाना गांव, परिवार और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

htnnews24x7@
Author: htnnews24x7@

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

आप भारत में "ऑपरेशन सिंदूर" के बारे में क्या सोचते हैं?
  • Add your answer

1. Join as an active journalist.
2. Apply for htn news samadhan kendra.
3. Public grievance.
4. Apply for RTI.
6. Apply for a diploma in journalism from htn news channel.
7. Admission portal in India and abroad.
8. Careers.
9. htn legal samadhan.
10. Know your police station contacts.
11. File your ITR.
12. Htn स्वच्छ भारत अभियान.
13. Htn गंगा सफाई मिशन.
14. Htn स्वदेसी.
15. धर्म सनातन क्रांति.
16. Log in
17. Join as a franchise.

HTN NEWS 24X7 के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे