मुंगेर गोलीकांड में बचे युवक को फिर मिल रही है जान से मारने की धमकी, आरोपी पुलिस को दे रहे हैं खुलेआम चुनौती, DGP से लगाई न्याय की गुहार

मुंगेर: कासिम बाजार थाना क्षेत्र के चर्चित कांड संख्या 96/25 गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल पियूष कुमार को अब फिर से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। घायल युवक और उसके परिवार का आरोप है कि इस कांड के नामजद आरोपी अमित कुमार और सुमित कुमार खुलेआम पुलिस और कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।

घायल पियूष के पिता पन्नालाल यादव ने बताया कि वह एफसीआई गोदाम में सरदार के रूप में मजदूरी का कार्य करते हैं और मजदूरों की नियुक्ति भी करते हैं। इसी को लेकर उनके बेटे का कुछ समय पूर्व अमित और सुमित से विवाद हुआ था। उस रंजिश में चारों आरोपियों — अमित कुमार, सुमित कुमार, सन्नी कुमार और राजा कुमार — ने मिलकर पियूष को मुंगेर के जेआरएस कॉलेज के पास घेर कर पेट में गोली मार दी थी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाकर पटना रेफर कराया, जहां कई दिनों के इलाज के बाद उसकी जान बची।

अब पुनः वही आरोपी उसे केस उठाने के लिए धमकी दे रहे हैं, और कह रहे हैं — “इस बार नहीं बचोगे।” परिजनों का आरोप है कि अमित और सुमित इलाके के कुख्यात भू-माफिया हैं, जिनका मुख्य धंधा जमीन पर कब्जा और रंगदारी वसूलना है। पैसे के बल पर यह लोग केस से नाम हटवाने की कोशिश कर रहे हैं और पुलिस को अपनी जेब में रखते हैं।

पियूष ने पुलिस प्रशासन, डीजीपी, डीआईजी और एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, तब तक उसके परिवार को जान का खतरा बना रहेगा। फिलहाल एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है, जबकि तीन आरोपी अब भी फरार हैं और खुलेआम धमकी दे रहे हैं।
घायल पियूष और उसके पिता पन्नालाल यादव का स्पष्ट आरोप है कि यदि इन अपराधियों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो वे फिर कोई गंभीर वारदात को अंजाम दे सकते हैं। मामला अब जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

htnnews24x7@
Author: htnnews24x7@

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

आप भारत में "ऑपरेशन सिंदूर" के बारे में क्या सोचते हैं?
  • Add your answer

1. Join as an active journalist.
2. Apply for htn news samadhan kendra.
3. Public grievance.
4. Apply for RTI.
6. Apply for a diploma in journalism from htn news channel.
7. Admission portal in India and abroad.
8. Careers.
9. htn legal samadhan.
10. Know your police station contacts.
11. File your ITR.
12. Htn स्वच्छ भारत अभियान.
13. Htn गंगा सफाई मिशन.
14. Htn स्वदेसी.
15. धर्म सनातन क्रांति.
16. Log in
17. Join as a franchise.

HTN NEWS 24X7 के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे