विवेक कुमार यादव । ब्युरो । बिहार/झारखंड ।
धनबाद:
विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के बारहवें दिन को लेकर धनबाद रेल मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों — धनबाद, गोमो, पारसनाथ, चंद्रपुरा एवं गढ़वा रोड — पर ‘एक स्टेशन, एक उत्पाद’ (One Station One Product) योजना के तहत स्थानीय स्तर पर निर्मित हस्तशिल्प एवं उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी का उद्देश्य यात्रियों को स्थानीय एवं स्वदेशी उत्पादों के उपयोग हेतु प्रेरित करना था, जिससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले, बल्कि स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को आर्थिक संबल भी प्राप्त हो।
इस अवसर पर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, धनबाद मंडल के डेन में एक चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित अपने रचनात्मक चित्रों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने, प्लास्टिक के कम से कम उपयोग, और हरित विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। यात्रियों एवं स्थानीय जनता ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्थानीय उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई।
इस अभियान के माध्यम से रेलवे ने पर्यावरणीय जागरूकता के साथ-साथ ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को भी सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया।









