भाजपा कार्यालय में लोहार समाज की बैठक: प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल बोले – एनडीए सरकार लोहार समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर प्रतिबद्ध

विवेक कुमार यादव । ब्युरो । बिहार/झारखंड । 


डॉ. दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस पर लगाया पिछड़े और अति पिछड़े समाज को ठगने का आरोप, कहा – एनडीए सरकार पारदर्शिता से पहुंचा रही लाभ । 


पटना:
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, पटना स्थित अटल सभागार में आज सामाजिक संपर्क अभियान के अंतर्गत लोहार समाज की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर समाज कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे।


एनडीए सरकार की योजनाएं लोहार समाज को दे रही संबल

डॉ. दिलीप जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि एनडीए सरकार लोहार समाज के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ पारदर्शिता के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा इस समाज के स्नेह और समर्थन को मान देती रही है और आगे भी सरकार उनकी सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उन्नति के लिए प्रतिबद्ध है।


कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दशकों तक सत्ता में रहते हुए पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों को केवल ठगने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कभी इन समाजों के वास्तविक विकास की चिंता नहीं की, बल्कि जाति के नाम पर राजनीति और वोटबैंक की रणनीति अपनाई। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के आने के बाद ही लोहार समाज को योजनाओं से वास्तविक जोड़ने का काम हुआ।


राजनीतिक दलों पर जातिवादी राजनीति का आरोप

डॉ. जायसवाल ने कहा कि आज INDI गठबंधन आरक्षण के नाम पर नाटकबाजी और भ्रम फैला रहा है। उन्होंने इनकी “बांटो और राज करो” की नीति को समाज विरोधी बताया और कहा कि अब जनता जागरूक हो चुकी है और सभी समाज भाजपा और एनडीए के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं।


प्रमुख उपस्थिति:

इस बैठक में लोहार समाज से जुड़े कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें शामिल थे –
प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता, राम बालक शर्मा, राजकुमार शर्मा, अनिता शर्मा, सत्य नारायण शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, यूपी शर्मा, राम आश्रय शर्मा, मुकेश शर्मा, पारस शर्मा, संजय शर्मा, दिनेश शर्मा, गुड्डू शर्मा सहित सैकड़ों लोग।

htnnews24x7@
Author: htnnews24x7@

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

आप भारत में "ऑपरेशन सिंदूर" के बारे में क्या सोचते हैं?
  • Add your answer

1. Join as an active journalist.
2. Apply for htn news samadhan kendra.
3. Public grievance.
4. Apply for RTI.
6. Apply for a diploma in journalism from htn news channel.
7. Admission portal in India and abroad.
8. Careers.
9. htn legal samadhan.
10. Know your police station contacts.
11. File your ITR.
12. Htn स्वच्छ भारत अभियान.
13. Htn गंगा सफाई मिशन.
14. Htn स्वदेसी.
15. धर्म सनातन क्रांति.
16. Log in
17. Join as a franchise.

HTN NEWS 24X7 के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे