पटना में होटल मैत्री इंटरनेशनल और इंटरनेशनल एजुकेशन सेंटर का भव्य शुभारंभ, एमएलसी नवल किशोर यादव ने किया उद्घाटन

विवेक कुमार यादव । ब्युरो । बिहार/ झारखंड । 


पटना:
राजधानी पटना के बोरिंग रोड स्थित सहदेव महतो मार्ग में रविवार को होटल मैत्री इंटरनेशनल एवं इंटरनेशनल एजुकेशन सेंटर का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर का उद्घाटन बिहार विधान परिषद के माननीय सदस्य श्री नवल किशोर यादव ने दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया।

इस दौरान अपने संबोधन में श्री यादव ने कहा कि, “बिहार के युवा अब आत्मनिर्भरता और नवाचार की राह पर अग्रसर हैं। शिक्षा और पर्यटन दो ऐसे क्षेत्र हैं, जो राज्य के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में इस संस्थान की स्थापना एक मील का पत्थर साबित होगी।”

उन्होंने संस्थान के निदेशक श्री उत्तम पांडे की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे न केवल एक उत्कृष्ट करियर काउंसलर हैं, बल्कि उनकी सोच, नेतृत्व और समर्पण भाव बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक है।

उत्तम पांडे: शिक्षा और सेवा का संकल्प-
श्री उत्तम पांडे पिछले 15 वर्षों से शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय हैं और अब तक 1000+ छात्रों को देश-विदेश के प्रतिष्ठित मेडिकल और इंजीनियरिंग संस्थानों में मार्गदर्शन देकर प्रवेश दिला चुके हैं। वे बिहार ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी एक सफल करियर गाइड के रूप में पहचाने जाते हैं।

पर्यटन क्षेत्र में नया आयाम-
उत्तम पांडे और श्री उदय प्रताप द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किए गए होटल मैत्री इंटरनेशनल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाइटेक सिलोह रेस्टोरेंट भी शुरू किया गया है, जिसमें बहु-भोज्य फूड कोर्ट उपलब्ध हैं, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्वादों की विविधता से परिपूर्ण है।

श्री उत्तम पांडे ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, श्री उदय प्रताप ने सभी आमंत्रित अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि “हम सेवा, गुणवत्ता और पारदर्शिता के मूल मंत्र के साथ ग्राहकों को सर्वोत्तम अनुभव देने का प्रयास करेंगे।”

इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति, शिक्षाविद, उद्यमी, छात्र एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

htnnews24x7@
Author: htnnews24x7@

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

आप भारत में "ऑपरेशन सिंदूर" के बारे में क्या सोचते हैं?
  • Add your answer

1. Join as an active journalist.
2. Apply for htn news samadhan kendra.
3. Public grievance.
4. Apply for RTI.
6. Apply for a diploma in journalism from htn news channel.
7. Admission portal in India and abroad.
8. Careers.
9. htn legal samadhan.
10. Know your police station contacts.
11. File your ITR.
12. Htn स्वच्छ भारत अभियान.
13. Htn गंगा सफाई मिशन.
14. Htn स्वदेसी.
15. धर्म सनातन क्रांति.
16. Log in
17. Join as a franchise.

HTN NEWS 24X7 के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे