“विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा 2025: आगरा मंडल में ‘प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें’ थीम पर जागरूकता रैली, वृक्षारोपण व परिंडा अभियान आयोजित”

विवेक कुमार यादव । बिहार / झारखंड ब्युरो 


मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल में दिनांक 22 मई से 5 जून 2025 तक “विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन” (प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करें) निर्धारित की गई है।

इस अभियान के अंतर्गत आगरा कैंट ,मथुरा जंक्शन, आगरा किला, ईदगाह जं.,राजा की मंडी व धौलपुर स्टेशनों पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैl दिनांक-31/05/2025 को जिला मुख्य आयुक्त सह अपर मंडल रेल प्रबंधक आगरा के मार्गदर्शन में एव्ं जिला आयुक्त (एडल्ट रिसोर्स) सह वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी आगरा के निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के तहत उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, आगरा मंडल द्वारा ग्रुपों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। जिसमें मुख्यतया पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन: आगरा छावनी स्थित रेलवे कॉलोनी में स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों द्वारा पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई।

वृक्षारोपण अभियान: इस अवसर स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों द्वारा रेलवे कॉलोनी एवं आगरा स्काउट हट में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें अर्जुन, जामुन, बरगद, अमरूद, नीम, पीपल इत्यादि के 20 पौधे लगाए गए।
परिंडा लगाओ – परिंदा बचाव अभियान : स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों द्वारा गर्मी को देखते हुए एवं स्काउट नियम के पांचवे नियम के तहत पक्षियों के सहायतार्थ परिंडा लगाओ – परिंदा बचाव अभियान की शुरुआत की गई। जिसके तहत रेलवे कॉलोनी एवं स्काउट हट आगरा छावनी में मिट्टी के बर्तन को परिंडा के रूप में पेड़ो पर लगाया गया, जिससे पक्षियों को गर्मी में पीने हेतु पानी उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही सभी सदस्यों द्वारा एक – एक परिंडा गोद लिया गया ताकि वह प्रतिदिन उसमें पानी भरना सुनिश्चित कर सके। कम्युनिटी हॉल साउथ रेलवे कॉलोनी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसके तहत प्लास्टिक प्रदूषण जागरूकता पर कार्यशाला आयोजित की गई वही इस अवसर पर पौधारोपण किया गया साथ ही गर्मियों में प्यासे पंछियों के लिए जगह जगह परिंडा लगाओ- परिंदा बचाओ अभियान के तहत परिंडा भी लगाया गया ।


बीट प्लास्टिक पोल्यूशन अभियान : विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अंतर्गत विषय बीट प्लास्टिक पोल्यूशन विषय पर स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों को जागरूक किया गया एवं उनके द्वारा अपने घरों से लिए प्लास्टिक बोतलों को पर्यावरण बचाव हेतु उपयोगी उपाय बताए गए।

इस अवसर पर रेलवे अधिकारियों की निगरानी में स्टेशन स्टाफ व स्वच्छता कर्मियों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। जनता ने भी इन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस उद्देश्य को समर्थन दिया।
रेलवे प्रशासन का उद्देश्य केवल स्टेशन परिसरों को प्लास्टिक मुक्त बनाना ही नहीं, बल्कि यात्रियों और आमजन में हरित सोच का विस्तार करना भी है। आगरा मंडल इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है कि जनभागीदारी से पर्यावरण की रक्षा सुनिश्चित की जा सकेl

htnnews24x7@
Author: htnnews24x7@

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

आप भारत में "ऑपरेशन सिंदूर" के बारे में क्या सोचते हैं?
  • Add your answer

1. Join as an active journalist.
2. Apply for htn news samadhan kendra.
3. Public grievance.
4. Apply for RTI.
6. Apply for a diploma in journalism from htn news channel.
7. Admission portal in India and abroad.
8. Careers.
9. htn legal samadhan.
10. Know your police station contacts.
11. File your ITR.
12. Htn स्वच्छ भारत अभियान.
13. Htn गंगा सफाई मिशन.
14. Htn स्वदेसी.
15. धर्म सनातन क्रांति.
16. Log in
17. Join as a franchise.

HTN NEWS 24X7 के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे