भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती सेवा, शौर्य और सनातन मूल्यों की प्रतीक रहीं अहिल्याबाई: डॉ. दिलीप जायसवाल

विवेक कुमार यादव । बिहार / झारखंड ब्युरो 


रानी अहिल्याबाई के आदर्शों पर चलने का सतत प्रयास कर रही है भाजपा: डॉ. जायसवाल ।  


पटना, 31 मई 2025
भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश कार्यालय में आज लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल सहित वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रानी अहिल्याबाई की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा:

“सेवा और सनातन मूल्यों की प्रतीक रहीं रानी अहिल्याबाई का जीवन हमें राष्ट्र, धर्म और समाज के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है। उनकी न्यायप्रियता, दूरदर्शिता और लोककल्याणकारी नीतियों के कारण ही उन्हें ‘लोकमाता’ की संज्ञा प्राप्त हुई।”

उन्होंने आगे कहा कि रानी अहिल्याबाई भारतीय इतिहास की ऐसी प्रेरणास्रोत महिला थीं, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी शासन, धर्म और समाज सेवा के माध्यम से अमिट छाप छोड़ी।

डॉ. जायसवाल ने बताया कि भाजपा उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए जनसेवा, सामाजिक सुधार और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए सतत प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई का जीवन महिलाओं के लिए भी अत्यंत प्रेरणास्पद है, जिन्होंने शिक्षा, शासन और धर्म के क्षेत्र में अप्रतिम योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने रानी अहिल्याबाई के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

htnnews24x7@
Author: htnnews24x7@

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

1. Join as an active journalist.
2. Apply for htn news samadhan kendra.
3. Public grievance.
4. Apply for RTI.
6. Apply for a diploma in journalism from htn news channel.
7. Admission portal in India and abroad.
8. Careers.
9. htn legal samadhan.
10. Know your police station contacts.
11. File your ITR.
12. Htn स्वच्छ भारत अभियान.
13. Htn गंगा सफाई मिशन.
14. Htn स्वदेसी.
15. धर्म सनातन क्रांति.
16. Log in
17. Join as a franchise.

HTN NEWS 24X7 के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे