धनबाद रेल मंडल में समापक भुगतान समारोह आयोजित, 39 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

विवेक कुमार यादव । ब्युरो । बिहार/झारखंड । 


धनबाद:
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में आज समापक भुगतान समारोह का आयोजन मई 2025 माह के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में किया गया। इस गरिमामय अवसर पर कुल 39 सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को समापक भुगतान किया गया तथा उनकी वर्षों की सेवा के प्रति आभार प्रकट किया गया।

समारोह में मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया, उनके समर्पण को सराहा तथा उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि धनबाद मंडल, कर्मचारियों की सुखद सेवानिवृत्ति एवं सम्मानजनक समापन प्रक्रिया को प्राथमिकता देता है।

धनबाद रेल मंडल प्रशासन लगातार यह प्रयास कर रहा है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर समापक भुगतान प्राप्त हो और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस दिशा में प्रक्रियाओं को सरल एवं पारदर्शी बनाने के लिए कई सुधार किए गए हैं।

समारोह में मंडल के वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने अपने-अपने स्तर से सेवानिवृत्त साथियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके योगदान को याद किया।

यह कार्यक्रम न केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली की पारदर्शिता को दर्शाता है, बल्कि यह भी प्रमाणित करता है कि रेल प्रशासन अपने कर्मियों के हितों के प्रति संवेदनशील और सजग है।

htnnews24x7@
Author: htnnews24x7@

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

आप भारत में "ऑपरेशन सिंदूर" के बारे में क्या सोचते हैं?
  • Add your answer

1. Join as an active journalist.
2. Apply for htn news samadhan kendra.
3. Public grievance.
4. Apply for RTI.
6. Apply for a diploma in journalism from htn news channel.
7. Admission portal in India and abroad.
8. Careers.
9. htn legal samadhan.
10. Know your police station contacts.
11. File your ITR.
12. Htn स्वच्छ भारत अभियान.
13. Htn गंगा सफाई मिशन.
14. Htn स्वदेसी.
15. धर्म सनातन क्रांति.
16. Log in
17. Join as a franchise.

HTN NEWS 24X7 के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे