विवेक कुमार यादव । ब्युरो । बिहार/झारखंड ।
कांग्रेस ने दलितों को नहीं दिया सम्मान, एनडीए सरकार अंतिम पंक्ति तक पहुंचा रही है विकास और प्रतिष्ठा: डॉ. जायसवाल ।
पटना:
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज सामाजिक संपर्क अभियान के तहत रविदास समाज के नेताओं और प्रबुद्धजनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस बैठक में बिहार सरकार के मंत्री, विधायक, और रविदास समाज के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल हुए।
रविदास समाज के लिए राज्यव्यापी सम्मेलन का ऐलान
बैठक में डॉ. जायसवाल ने एलान किया कि भाजपा बिहार के सभी जिलों में ‘संत शिरोमणि रविदास सम्मेलन सह सम्मान समारोह’ का आयोजन करेगी। इसके साथ ही पटना में एक विशाल सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तिथियाँ तय कर दी गई हैं और जिलावार आयोजन की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।
घोषित तिथियां और जिले:
- 20 जून: बेगूसराय

- 22 जून: समस्तीपुर
- 25 जून: मधुबनी
- 29 जून: बगहा और भागलपुर
- 30 जून: सहरसा
- 6 जुलाई: मुजफ्फरपुर और सीवान
- 7 जुलाई: दरभंगा
- 13 जुलाई: गया
- 16 जुलाई: बांका
- 18 जुलाई: अरवल
- 20 जुलाई: खगड़िया और सीतामढ़ी
- 31 जुलाई: गोपालगंज
कांग्रेस पर निशाना, एनडीए की नीतियों की सराहना
डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस ने 65 वर्षों तक शासन कर दलितों को उनका उचित अधिकार नहीं दिया। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ हुए ऐतिहासिक अन्यायों को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस ने उन्हें मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने पर मजबूर किया और मृत्यु के बाद उन्हें दिल्ली में दो गज जमीन तक नहीं दी। उन्होंने कहा कि अंबेडकर को भारत रत्न भी भाजपा सरकार ने ही दिया, कांग्रेस नहीं।
डॉ. जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि एनडीए सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सम्मान पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रमुख उपस्थितिगण:
इस बैठक में बिहार सरकार के मंत्री जनक चमार, प्रदेश महामंत्री शिवेश राम, मंत्री संजय गुप्ता, विधायक मुरारी गौतम, अनिल राम, सुग्रीव रविदास, संजय दास, गीता राम, रामानंद राम सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे।








