विवेक कुमार यादव । ब्युरो । बिहार / झारखंड ।
सारण (सोनपुर):
सोनपुर के बरबट्टा निवासी एवं राजा साहब के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय लगन देव बाबू की धर्मपत्नी, वरिष्ठ समाजसेवी शकुंतला देवी की श्रद्धांजलि सभा शनिवार को श्रद्धा, सम्मान और समर्पण का अद्भुत दृश्य बन गई।
शकुंतला देवी के सामाजिक योगदान और जनसेवा के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के शीर्ष नेता, मंत्री, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

राजनीति और समाज का एकजुट श्रद्धा-सम्मान:
बिहार सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री तथा सारण जिले के प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह की अजिया सास रहीं शकुंतला देवी की याद में आयोजित इस सभा में बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, मंत्री हरि साहनी, मंत्री जयंत राज, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार बबलू, सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार, सांसद शांभवी चौधरी, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, शायन कुणाल, युवराज सुधीर सिंह सहित कई दिग्गज नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामयी बना दिया।
परिवार और समाज की एकजुट उपस्थिति:
स्वर्गीय शकुंतला देवी के पुत्र वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा नेता ओम कुमार सिंह, कुंवर दीप कुमार सिंह, पौत्र राजकुमार सिंह, ऋतुराज सिंह, युवराज सिंह तथा दामाद मंत्री सुमित कुमार सिंह समेत पूरे परिवार ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों, प्रशासकों, समाजसेवियों एवं आमजनों की भारी भीड़ ने यह प्रमाणित किया कि शकुंतला देवी केवल एक पारिवारिक नाम नहीं, बल्कि समाज की आत्मा थीं, जिन्होंने निस्वार्थ सेवा के माध्यम से असंख्य लोगों का जीवन छुआ।








