विवेक कुमार यादव । बिहार / झारखंड ब्युरो
आगरा :
विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत उत्तर मध्य रेलवे, आगरा मंडल द्वारा “प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें” (End Plastic Pollution) थीम पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह अभियान 22 मई से 5 जून 2025 तक मंडल रेल प्रबंधक श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।
इस क्रम में आज 30 मई 2025 को स्टेशन डायरेक्टर श्री संतोष त्रिपाठी के निर्देशन में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा एक प्रभावशाली नाटक मंचित किया गया, जिसमें प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए लोगों को प्लास्टिक के विकल्प अपनाने और सतत जीवनशैली की ओर प्रेरित किया गया।
???? अभियान की मुख्य विशेषताएं:
- कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल रेलवे परिसरों को प्लास्टिक मुक्त बनाना है, बल्कि यात्रियों व आम नागरिकों में हरित और जिम्मेदार सोच का विस्तार करना भी है।
- इस पखवाड़े के अंतर्गत आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, आगरा किला, ईदगाह जं., राजा की मंडी व धौलपुर स्टेशनों पर लगातार जागरूकता गतिविधियां की जा रही हैं।
- रेलवे प्रशासन जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने के प्रति संकल्पबद्ध है।
इस पहल से यह स्पष्ट संदेश गया कि यदि समाज, प्रशासन और नागरिक एकजुट होकर प्रयास करें, तो प्लास्टिक प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।








