कुमार गौरव, भागलपुर । संवाददाता । विशेष ।
भागलपुर/ बिहार: इंदु भूषण झा को भागलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष ने पुनः दुसरी बार जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी भारतीय जनता पार्टी भागलपुर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने पार्टी का विस्तार करते हुए इंदु भूषण झा को पुनः दूसरी बार भागलपुर जिला प्रवक्ता मनोनीत किया। उनका यह मनोनयन तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इंदु भूषण ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उसका मैं ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि आप पार्टी की आवाज बन पार्टी का पक्ष मजबूती से रखेंगे। इनके मनोनयन पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, विधान पार्षद डॉ एन के यादव, कहलगांव विधायक पवन यादव, पीरपैंती विधायक ललन कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, नभय कुमार चौधरी, नरेश चन्द्र मिश्रा,अभय वर्मन, विजय सिंह प्रमुख, हरिवंश मणि सिंह, अभय कुमार घोष सोनू, मुकेश सिंह, राज किशोर गुप्ता, अंजना प्रकाश, आरती यादव, वंदना तिवारी, आलोक सिंह बंटू, देवेंद्र चौधरी, योगेश पांडेय, उमा शंकर, नीतेश सिंह, प्रणब दास, राजेश टंडन, स्वेता सुमन, खुशबू कुमारी, अभिमन्यु राम, डॉली कुमारी, सीतांशु मंडल, रूपा साह, अश्वनी जोशी मोंटी, प्राणिक बाजपेई, प्रकाश कुमार, प्रदीप जैन, शशि मोदी, सुमन भारती, नवीन सिंह चिंटू, संजय चौधरी, संजय केशरी, पंकज गुप्ता, अभिनंदन यादव, प्रीति मिश्रा, विजय झा गांधी, सोमनाथ शर्मा, बबीता मिश्रा, विवेकानंद प्रसाद समेत दर्जनों कार्यकर्ता ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
