सुल्तानगंज में राजद का जनजागरूकता अभियान, तेजस्वी यादव के 17 महीने के कार्यों की दी जानकारी

✍️ कुमार गौरव, भागलपुर


सुल्तानगंज – सुल्तानगंज विधानसभा अंतर्गत सुल्तानगंज प्रखंड के खैरैया पंचायत के ग्राम—मुरारपुर, बसंतपुर, हरीनगर, खैरैया पूर्वी एवं खैरैया पश्चिमी—में राष्ट्रीय जनता दल द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान राजद भागलपुर के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव के कुशल नेतृत्व में, पंचायत अध्यक्ष नरेश यादव की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने आम जनता को राजद नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के 17 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि:

  • 5 लाख से अधिक सरकारी नौकरियाँ दी गईं।
  • 3.5 लाख नौकरियाँ प्रक्रियाधीन रहीं।
  • देश में पहली बार जातिगत जनगणना कराई गई।
  • 75% तक आरक्षण सीमा बढ़ाई गई।
  • 4.5 लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाया गया।
  • 1 लाख सिपाही की भर्ती गृह विभाग में सुनिश्चित कराई गई।
  • शिक्षा और स्वास्थ्य अवसंरचना में गुणात्मक सुधार किए गए।
  • 1.35 लाख से अधिक स्वास्थ्य पदों पर नियुक्तियाँ अंतिम चरण में पहुँचाई गईं।
  • 20 से अधिक शहरों में जलजमाव से मुक्ति के लिए STP और ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कराया गया।
  • खेल नीति लागू कर “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना शुरू की गई।
  • बिहार में पहली बार पर्यटन नीति और IT नीति लागू की गई।
  • विकास मित्र, शिक्षा मित्र, आंगनबाड़ी सेविका, पंचायत प्रतिनिधियों आदि का मानदेय बढ़ाया गया
  • 76,000 से अधिक सरकारी कर्मियों को प्रोन्नति दी गई।
  • ममता व आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि आवंटित की गई।
  • 50,000 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश MOU साइन कराए गए।
  • 2023 में 8 करोड़ पर्यटकों ने बिहार का दौरा किया।

📢 भविष्य की योजनाएँ:

राजद नेताओं ने बताया कि यदि राज्य में उनकी सरकार बनती है, तो निम्न योजनाएं लागू की जाएंगी:

  • “माई बहन मान-सम्मान योजना” के तहत सभी माताओं और बहनों को ₹2500 प्रतिमाह दिया जाएगा।
  • वृद्धावस्था, विधवा, और विकलांग पेंशन को ₹400 से बढ़ाकर ₹1500 प्रतिमाह किया जाएगा।
  • किसानों का कृषि बिजली बिल माफ किया जाएगा।
  • घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी।
  • बिहार के गरीब, असहाय और बेरोजगार युवाओं को सहायता और रोजगार प्रदान किया जाएगा।

राजद नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि तेजस्वी यादव के कार्यकाल में शुरू की गई योजनाएं सामाजिक न्याय और विकास को समर्पित थीं और आगे भी यही उद्देश्य रहेगा।


 

htnnews24x7@
Author: htnnews24x7@

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

आप भारत में "ऑपरेशन सिंदूर" के बारे में क्या सोचते हैं?
  • Add your answer

1. Join as an active journalist.
2. Apply for htn news samadhan kendra.
3. Public grievance.
4. Apply for RTI.
6. Apply for a diploma in journalism from htn news channel.
7. Admission portal in India and abroad.
8. Careers.
9. htn legal samadhan.
10. Know your police station contacts.
11. File your ITR.
12. Htn स्वच्छ भारत अभियान.
13. Htn गंगा सफाई मिशन.
14. Htn स्वदेसी.
15. धर्म सनातन क्रांति.
16. Log in
17. Join as a franchise.

HTN NEWS 24X7 के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे