तारापुर में ग्रामीण चिकित्सकों ने भरी एकजुटता की हुंकार, डॉ. सुनील अध्यक्ष तो अमित बने सचिव

घनश्याम ठाकुर को संरक्षक की जिम्मेदारी, संगठन के विस्तार और चिकित्सकों के आर्थिक स्वावलंबन पर जोर।

Report – आदित्य सिंह, विशेष संवाददाता

तारापुर (मुंगेर)। ग्रामीण चिकित्सकों को संगठित कर उनके सम्मान, अधिकार और आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में अखिल भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। रविवार को सुरेंद्र आईटीआई, माधोडीह में संघ की तारापुर प्रखंड इकाई का गठन किया गया। इसमें डॉ. सुनील कुमार को अध्यक्ष, अमित कुमार को सचिव तथा घनश्याम ठाकुर को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन सुरेंद्र आईटीआई के निदेशक पुष्पम कुमार, संघ के संस्थापक देवेंद्र कुमार मंडल, बांका के संगठन मंत्री भवेश कुमार मंडल, डॉ. सुनील कुमार एवं अमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

उद्घाटनकर्ता पुष्पम कुमार ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सक गांवों में स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के समय लोगों की सहायता करते हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी अनेक ग्रामीण चिकित्सकों ने जोखिम उठाकर सेवा की। उनके योगदान को उचित सम्मान और पहचान मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन में ही शक्ति है, इसलिए ग्रामीण चिकित्सकों को एकजुट होकर अपने हितों के लिए प्रयास करना चाहिए।

संघ के संस्थापक देवेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि संगठन ग्रामीण चिकित्सकों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने और उनके सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करेगा। उन्होंने स्वरोजगार के अवसर विकसित करने की दिशा में पहल करने की बात कही। साथ ही सदस्यों से संगठन की गरिमा बनाए रखने, मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने, अपनी योग्यता एवं कानूनी दायरे के अनुरूप कार्य करने और नियमित बैठकों के माध्यम से समस्याओं के समाधान का प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने नए सदस्यों को संगठन के उद्देश्यों और जिम्मेदारियों से अवगत कराने पर भी जोर दिया।

नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी-

नवगठित कार्यकारिणी में विकास कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष, जयराम सिंह को उपाध्यक्ष, कन्हैया लाल को महासचिव, गुलशन कुमार को कोषाध्यक्ष, ललन लोकेश को मीडिया प्रभारी तथा अजीत कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। वहीं, मोनू कुमार को कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया।

नवमनोनीत पदाधिकारियों ने ग्रामीण चिकित्सकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विभाष कुमार, किशोर पंडित, संजय कुमार, रुपेश, रणजीत, राकेश कुमार रौशन, संजीव कुमार, समर कुमार, अजीत कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण चिकित्सक मौजूद थे।

आदित्य सिंह, विशेष संवाददाता
Author: आदित्य सिंह, विशेष संवाददाता

आदित्य सिंह HTN न्यूज़ के साथ बतौर फ्रीलांस जर्नलिस्ट जुड़े हुए हैं। आदित्य प्राइम न्यूज़, न्यूज़ 11 भारत, इंडिया वॉइस और एपीएन न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित समाचार चैनलों में न्यूज़ एंकर और आउटपुट प्रोड्यूसर के तौर पर भी अपनी सेवा दे चुके हैं, डेस्क और स्टूडियो के साथ-साथ ज़मीनी पत्रकारिता उनकी मुख्य ताकत रही है। उन्होंने झारखंड के गोड्डा ज़िले के सुदूर इलाकों से लेकर राजधानी रांची और देश की राजधानी दिल्ली तक व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है। उन्होंने नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक (BA JMC) किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

1. Join as an active journalist.
2. Apply for htn news samadhan kendra.
3. Public grievance.
4. Apply for RTI.
6. Apply for a diploma in journalism from htn news channel.
7. Admission portal in India and abroad.
8. Careers.
9. htn legal samadhan.
10. Know your police station contacts.
11. File your ITR.
12. Htn स्वच्छ भारत अभियान.
13. Htn गंगा सफाई मिशन.
14. Htn स्वदेसी.
15. धर्म सनातन क्रांति.
16. Log in
17. Join as a franchise.

HTN NEWS 24X7 के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे