संवाददाता: कुमार गौरव । भागलपुर ।
भागलपुर: रविवार को भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के अंग प्रदेश की ऐतिहासिक धरती भागलपुर आगमन पर तिलकामांझी चौक का नज़ारा पूरी तरह से उत्सवमय हो गया। तिलकामांझी नगर मंडल अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े, शंखनाद और पुष्प वर्षा के साथ डॉ. जायसवाल का भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष को विशाल माला पहनाई गई और उन्हें अंग प्रदेश की धरती पर आभार के साथ सम्मानित किया गया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ भाजपा के क्षेत्रीय सह प्रभारी अनिल ठाकुर, जिलाध्यक्ष संतोष कुमार और महामंत्री नीतेश सिंह भी उपस्थित रहे। स्वागत करने वालों में मंडल महामंत्री बबीता मिश्रा, विवेकानंद प्रसाद, उपाध्यक्ष अनीता सिंह, निक्की नेहा पटेल, प्रेमजी सोनू, पूनम सिंह, नमो ऐप के जिला संयोजक देवव्रत घोष, भाजपा जिला मंत्री प्रणब दास, जिला प्रवक्ता इंदु भूषण झा, गंगेश सिंह, बजरंग बिहारी, श्यामसुंदर दत्ता, आलोक सिंह, श्रीनाथ सिंह, खुशबू कुमारी, ललिता कुमारी, रोजी कुमारी उपाध्याय, सतीश कुमार उर्फ कन्हैया झा सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद थे।
पूरा तिलकामांझी चौक भाजपा के नारों और वंदन गीतों से गूंज उठा। यह स्वागत भाजपा की जमीनी ताकत और कार्यकर्ताओं के उत्साह को दर्शाता है, जो आने वाले चुनावों में एक बड़ा संकेत हो सकता है।
