पटना को मिला देश का पहला डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर

विवेक कुमार यादव । ब्युरो । बिहार/झारखंड । 


 

– शहर के बीचों बीच यातायात का नया समाधान

– अशोक राजपथ जैसे व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक का सीधा समाधान

– एनआईटी, पीएमसीएच और साइंस कॉलेज जैसे संस्थानों तक पहुँच में आसानी

– शहर के सबसे व्यस्त हिस्से को किया गया सुगम – बिना जमीन अधिग्रहण के

 

पटना: राजधानी पटना को देश का पहला टू लेन डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर की सैगात मिलने वाला है। यह डबल डेकर एलिवेटेड फ्लाईओवर गांधी मैदान से पीएमसीएच होते हुए अशोक राजपथ, साइंस कॉलेज और एनआईटी को जोड़ेगा।

इस अनोखे फ्लाईओवर से गांधी मैदान से अशोक राजपथ वाले रास्ते में मिलने वाले जाम से लोगों को स्थाई निजात मिलेगी और यह ट्रैफिक का सीधा समाधान साबित होगा। इस परियोजना पर कुल 422 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। 15 जनवरी, 2022 को शुरू हुए इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 31 मई, 2025 को पूरा हो चुका है।

डबल डेकर फ्लाईओवर की विशेषता-
डबल डेकर के ऊपरी डेक की कुल लंबाई 2175.50 मीटर है, जो कारगिल चौक से साइंस कॉलेज तक जाती है। वहीं, निचले डेक की कुल लंबाई 1449.30 मीटर है। यह पटना कॉलेज से गांधी मैदान को जोड़ती है। इसकी यातायात की दिशा साइंस कॉलेज से गांधी मैदान की ओर होगी। इस डबल डेकर ब्रिज से न केवल अशोक राजपथ जैसे व्यस्तम मार्गों में लोगों को जाम से निजात मिलेगी बल्कि इसे गांधी मैदान से कृष्णा घाट और गंगा पथ से भी जोड़ा गया है। यह कॉरिडोर गायघाट, पटना सिटी और कच्ची दरगाह तक की पहुंच को भी सुगम बनाएगा। आने वाले दिनों में पीएमसीएच के मल्टी लेवल कार पार्किंग से भी इसे कनेक्ट किया जाएगा।

htnnews24x7@
Author: htnnews24x7@

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

आप भारत में "ऑपरेशन सिंदूर" के बारे में क्या सोचते हैं?
  • Add your answer

1. Join as an active journalist.
2. Apply for htn news samadhan kendra.
3. Public grievance.
4. Apply for RTI.
6. Apply for a diploma in journalism from htn news channel.
7. Admission portal in India and abroad.
8. Careers.
9. htn legal samadhan.
10. Know your police station contacts.
11. File your ITR.
12. Htn स्वच्छ भारत अभियान.
13. Htn गंगा सफाई मिशन.
14. Htn स्वदेसी.
15. धर्म सनातन क्रांति.
16. Log in
17. Join as a franchise.

HTN NEWS 24X7 के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे