संवाददाता: जुगल सिंह सोलंकी । राजस्थान ।
पादूकलां | 5 जून 2025:
समीपवर्ती ग्राम पंचायत बिखरनियाकलां स्थित रैदास मोहल्ले में श्री काली माता मंदिर के मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 7 जून 2025, शनिवार को किया जाएगा। आयोजन का संचालन जय मां काली माता रेगर समाज विकास समिति द्वारा किया जा रहा है, जिसके तहत 2 दिवसीय धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
मुख्य आयोजन विवरण इस प्रकार हैं:
- 6 जून शुक्रवार, सुबह 7:30 बजे – विशाल कलश यात्रा एवं मूर्ति भ्रमण
- 6 जून, रात्रि 9:00 बजे – भजन संध्या
- कलाकार: अर्जुन राणा (भीलवाड़ा एंड पार्टी), शुभम (बिखरनियाकलां)
- 7 जून, सुबह 8:00 बजे – हवन यज्ञ
- 7 जून, सुबह 11:00 बजे – मूर्ति स्थापना
- 7 जून, दोपहर 1:00 बजे – स्वागत समारोह
- 7 जून, दोपहर 1:30 बजे – महाप्रसादी
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि:
- महिमा कुमारी (सांसद, राजसमंद)
- अजय सिंह किलक (विधायक, डेगाना)
- हरिराम अटल (जिला कलेक्टर, फलोदी)
- रामश्याम वर्मा (विधायक, टोंक)
- विकेश खोलिया (पूर्व राज्य मंत्री, राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग)
- राजू देवी लोमरोड़ (सरपंच)
- जसवंत सिंह थाटा (प्रधान, भेरूंदा पंचायत समिति)
- रामनिवास भाभ्बू (पूर्व सरपंच)
धार्मिक संतों की गरिमामयी उपस्थिति:
- संत हरिनारायणजी महाराज (बदली, नागौर)
- संत किसारामजी (सुमेलगढ़)
- संत अमरारामजी महाराज
- संत मदनजी महाराज (बुबानी)
- संत शंकरजी महाराज (दलावड़ी)
आयोजन समिति ने बताया कि प्रचार-प्रसार की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं और ग्रामवासियों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।








