रिपोर्ट- जुगल सिंह सोलंकी । राजस्थान
मेड़ता सिटी, जिला नागौर:
बी स्क्वायर एकेडमी में हाल ही में आयोजित “प्रतिभा सम्मान समारोह” ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि जब समर्पित शिक्षण, दृढ़ निश्चय और प्रतिभा का संगम होता है, तो इतिहास बनता है।
इस अवसर पर एकेडमी की दो होनहार छात्राओं — भूमिका सिंह और भूमिका तिवारी ने 98% अंक प्राप्त कर मेड़ता शहर में टॉप किया। इनके साथ अन्य विद्यार्थियों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया:
- कबीर चौधरी – 95.67%
- देविका – 94.33%
- आयुष विश्नोई – 93.50%
- अश्विनी कुमार – 93.17%
- रामभजन – 92.17%
- वर्षा सैनी – 90.50%
- राजवीर चौधरी – 90.33%
इसके अतिरिक्त 23 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर अकादमी का नाम रोशन किया।
समारोह की अध्यक्षता संस्था के निदेशक श्री नाथूराम थिरोदा, प्रधानाचार्य श्री रामलाल चौधरी, तथा साइंस फैकल्टी के प्रख्यात शिक्षक — प्रमोद सर, दीपक सर, और रवि सर ने की।
कार्यक्रम में शामिल रहे समर्पित शिक्षकगण:
नरेंद्र चौहान, रौनक शर्मा, विक्रम सिखवाल, यशपाल बोराणा, मोहम्मद अशफाक, सुशील लामरोड, सुरेश कुमार, रमेश पंवार, राहुल चौधरी, महेन्द्र पंवार, राज राठौड़ मैम आदि।
छात्रों को मेडल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह चरम पर था। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने अकादमी की सराहना करते हुए भावुकता में अपनी खुशी जाहिर की।
इस गरिमामय आयोजन में विक्रम सिंह शेखावत, प्रकाश तिवाड़ी, विनोद चौधरी, राजेन्द्र, रामकिशन सोनी, सुखदेव फडौदा सहित कई गणमान्य अभिभावकगण उपस्थित रहे।








