संपादकीय :
पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा एकीकृत 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1250 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से प्रशासनिक, राजस्व, पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, श्रम, सहकारिता समेत कई महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों की बहाली की जाएगी।
???? महत्वपूर्ण तिथियाँ:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 2 जून 2025
- अंतिम तिथि: 30 जून 2025
- संभावित प्रारंभिक परीक्षा तिथि: 30 अगस्त 2025
???? कुल रिक्त पद – 1250 (संभावित पद)
| पदनाम | रिक्तियाँ |
|---|---|
| वरीय उप समाहर्ता | 100 |
| वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी | 79 |
| श्रम अधीक्षक | 10 |
| अवर निबंधक / संयुक्त अवर निबंधक | 03 |
| ईख पदाधिकारी | 17 |
| प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी | 502 |
| प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी | 22 |
| प्रखंड अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण पदाधिकारी | 13 |
| राजस्व पदाधिकारी | 45 |
| प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी | 459 |
???? वेतनमान:
- Level-7 से Level-9 के बीच (सरकारी नियमानुसार)
???? शैक्षणिक योग्यता:
- स्नातक (Graduation) डिग्री अनिवार्य
महत्वपूर्ण सूचना: अंतिम तिथि तक किसी अन्य विभाग से रिक्तियाँ प्राप्त होने पर उन्हें भी इस परीक्षा में सम्मिलित किया जाएगा।








