“सुशासन बाबू के राज में महिला सशक्तिकरण का सच: मुंगेर में टटिया लगाने पर महिला को खंती से पीटा, गहने लूटे, जान से मारने की धमकी – कानून व्यवस्था पर उठे सवाल”

“बड़ी चमनगरा गांव की घटना से उठा सवाल—क्या बिहार में महिलाएं हैं वाकई सुरक्षित?”

विशेष संवाददाता/ बिहार / झारखंड ब्युरो हेड | विवेक कुमार यादव :
मुंगेर, बिहार: बिहार के मुंगेर जिले में नया राम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी चमनगरा गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला को उसके ही आँगन में टटिया (बांस की घेराबंदी) लगाने के दौरान पड़ोसियों ने बर्बर तरीके से पीट डाला। पीड़िता शशि किरण देवी पर हुए इस हमले ने एक बार फिर से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पीड़िता ने बताया कि जब वह अपने आंगन के पर्छति में टटिया लगा रही थीं, तभी पड़ोसी रंजीत पासवान, मजूला देवी, तनुजा देवी, सन्नी कुमार, छोटू कुमार, अंकित कुमार, और मंजीत कुमार आकर अभद्र  गाली-गलौज करने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि सभी ने मिलकर महिला की पिटाई शुरू कर दी।

पीड़िता के अनुसार, रंजीत पासवान ने खंती (लोहे की छड़) से उनकी पीठ पर जोरदार प्रहार किया, वहीं मजूला देवी ने बाल पकड़कर उन्हें ज़मीन पर पटक दिया। हमलावरों ने उनके कान से सोने की बाली और उंगली से सोने की अंगूठी भी छीन ली।

इस दौरान सन्नी कुमार, अंकित कुमार और मंजीत कुमार ने धमकी दी कि “जो भी बचाने आएगा, उसे भी मार डालेंगे। किसी को नहीं छोड़ेंगे। चाहे बाप को बुला लो, कोई फर्क नहीं पड़ेगा।”

हमले के बाद शशि किरण देवी बेहोश हो गई। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया।

पीड़िता ने नया राम नगर थाना में न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।

यह घटना ना केवल महिला सुरक्षा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था और दबंगई के बढ़ते प्रभाव को लेकर गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। क्या प्रशासन अब भी चुप रहेगा?

htnnews24x7@
Author: htnnews24x7@

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

आप भारत में "ऑपरेशन सिंदूर" के बारे में क्या सोचते हैं?
  • Add your answer

1. Join as an active journalist.
2. Apply for htn news samadhan kendra.
3. Public grievance.
4. Apply for RTI.
6. Apply for a diploma in journalism from htn news channel.
7. Admission portal in India and abroad.
8. Careers.
9. htn legal samadhan.
10. Know your police station contacts.
11. File your ITR.
12. Htn स्वच्छ भारत अभियान.
13. Htn गंगा सफाई मिशन.
14. Htn स्वदेसी.
15. धर्म सनातन क्रांति.
16. Log in
17. Join as a franchise.

HTN NEWS 24X7 के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे