मेड़ता महाविद्यालय में “नई किरण” अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति केन्द्र का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

रिपोर्ट- जुगल सिंह सोलंकी । राजस्थान 


मेड़ता सिटी, जिला नागौर:
राजकीय महाविद्यालय, मेड़ता सिटी में “नई किरण : नशा मुक्ति अभियान” के अंतर्गत शनिवार को तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति केन्द्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. बलवीर सेन ने की।

प्रथम इकाई प्रभारी डॉ. श्यामा राम जुरिया ने बताया कि इस केन्द्र का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ते मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों और आम नागरिकों को जागरूक करना है। इसके लिए दस चयनित विद्यार्थियों का “सखा-सखी समूह” भी गठित किया गया है, जो महाविद्यालय एवं अपने आसपास के क्षेत्र में नशे से जुड़ी गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए सुधार की दिशा में कार्य करेंगे।

इस अवसर पर नशा मुक्ति कार्यशाला का भी आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलदेवराम सांगवा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

प्राचार्य डॉ. बलवीर सेन ने मस्तिष्क पर पड़ने वाले मानसिक प्रभावों को विस्तार से समझाया।
द्वितीय इकाई प्रभारी बरकत अली ने “ऑपरेशन शील्ड” की जानकारी देते हुए सुरक्षा और उपचार के उपाय बताए।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC), रोवर्स, और महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में तंबाकू निषेध दिवस भी मनाया गया। सभी उपस्थित छात्रों एवं स्टाफ ने नशा न करने की सामूहिक शपथ ली।

इसके साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने नशामुक्ति पर जागरूकता लाने वाले आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक शिक्षक व कर्मचारीगण उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं:
डॉ. रामेश्वरलाल जमेरिया, डॉ. हरदेवराम, डॉ. रामकिशोर माली, हर्षवर्धन सिंह, रामकिशोर डिडेल, सियाराम खदाव, विकास डांगा, मनोहर जावा, ईश्वर गौड़, जगदीश, लूणाराम, दिनेश आदि।

htnnews24x7@
Author: htnnews24x7@

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

आप भारत में "ऑपरेशन सिंदूर" के बारे में क्या सोचते हैं?
  • Add your answer

1. Join as an active journalist.
2. Apply for htn news samadhan kendra.
3. Public grievance.
4. Apply for RTI.
6. Apply for a diploma in journalism from htn news channel.
7. Admission portal in India and abroad.
8. Careers.
9. htn legal samadhan.
10. Know your police station contacts.
11. File your ITR.
12. Htn स्वच्छ भारत अभियान.
13. Htn गंगा सफाई मिशन.
14. Htn स्वदेसी.
15. धर्म सनातन क्रांति.
16. Log in
17. Join as a franchise.

HTN NEWS 24X7 के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे