संवाददाता : कुमार गौरव । भागलपुर ।
भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न किए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की गौरवशाली उपलब्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करते हुए दिनांक- 20 मई 2025 को भारतीय जनता पार्टी, भागलपुर द्वारा “आभार तिरंगा यात्रा” का भव्य आयोजन किया गया।
इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व तिलकामांझी नगर मंडल अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा ने किया। यात्रा की शुरुआत तिलकामांझी चौक से हुई और यह राष्ट्रगान और भारत माता की जय के नारों के साथ वृंदावन तक पहुंची। यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना के पराक्रम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश जनमानस तक पहुंचाया गया।
इस गरिमामयी आयोजन में भाजपा भागलपुर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, मनीष पांडेय, प्रीति शेखर, गौतम कुमार उर्फ बंटी यादव, कहलगांव विधायक पवन यादव, विधान पार्षद डॉ. एन. के. यादव, पवन मिश्रा, दिलीप मिश्रा, सरस्वती कुमार, विकास सिंह, अभिमन्यु राम, बबीता मिश्रा, विवेकानंद प्रसाद, संगीता सिन्हा, भोला मंडल, महेंद्र महलदार, पूनम सिंह, गंगेश सिंह, दीपक मिश्रा, अनीता सिंह, बजरंग बिहारी, मिथिलेश झा, रूबी दास, अमित कुमार, मोहम्मद अफसर सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की सदस्याएं एवं स्थानीय नागरिक सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” भारत की सामरिक शक्ति और सरकार के सशक्त नेतृत्व का प्रतीक है। यह यात्रा राष्ट्र के लिए हमारी अटूट निष्ठा और भारतीय सेना के शौर्य को सम्मान देने का प्रतीक है। देशवासियों को यह संदेश देना जरूरी है कि भारत किसी भी परिस्थिति में अपने स्वाभिमान और सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है।
आभार तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति, संगठनात्मक एकता और जन-जागरूकता का एक प्रभावशाली उदाहरण बनकर सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों के दिलों में देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया।








